Advertisement

HP News : 250 डीजल बसें एचआरटीसी में जल्द होंगी शामिल, 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की भी मिली स्वीकृति

दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अंतर्राज्यीय बस अड्डे, ढली का उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि एचआरटीसी को 250 डीजल बसें खरीदने की स्वीकृति मिल गई है। इन बसों की क्षमता 36 सीट की होगी। आगामी वर्ष मध्य जनवरी तक ये बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 300 इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। 100 टेम्पो ट्रेवलर भी खरीदे जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 करोड़ रूपए से अधिक की राशि इलेक्ट्रिक स्टेशन और वर्कशॉप पर खर्च की जाएगी।