Home राज्यहरियाणाअम्बाला HR News : नारायणगढ़ शहर में चलाया स्वछता अभियान, लोगों को स्वछता के प्रति किया जागरूक

HR News : नारायणगढ़ शहर में चलाया स्वछता अभियान, लोगों को स्वछता के प्रति किया जागरूक

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नारायणगढ़ (अंबाला)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश में शुरू किये गये स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को नारायणगढ़ शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छ नारायणगढ़, स्वस्थ नारायणगढ़ के तहत एसडीएम शाश्वत सांगवान के नेतृत्व में नगरपालिका के अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों ने झाडू लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। शहर के नेता जी सुभाष चन्द्र बोस चौंक से लेकर बस अड्डे तक सफाई का कार्य किया गया। इस अभियान के दौरान मार्ग में स्थित रेहड़ी वालों और दुकानदारों को भी एसडीएम ने स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो भी रेहड़ी लगाने वाला तथा दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति अपने आस-पास के क्षेत्र में गंदगी फैलाता पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से लोगों को भी एक संदेश देने का प्रयास किया गया है कि वे अपने शहर को स्वच्छ रखें और स्वच्छता की इस मुहिम के साथ जुड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को यह विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नगरपालिका के सफाई कर्मियों के अलावा शहर की सामाजिक संस्थाओं, पार्षदों एवं आम जन को भी इससे जोड़ा जाएगा। इस मौके पर नगरपालिका सचिव मोहित कुमार ने कहा कि नगरपालिका के सफाई कर्मी वैसे तो प्रतिदिन सभी वार्डो में अपनी डयूटी के अनुसार साफ-सफाई का कार्य करते है लेकिन शुक्रवार के दिन विशेष तौर पर एक निर्धारित क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर नवीन सैनी, अश्वनी कुमार, प्रिंस सैनी, रवि कुमार, कमल, बिटू , योगेश तथा मिंटू सैनी सहित दर्जनों सफाई कर्मियों ने भी भाग लिया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.