Home राज्य HP News : प्रदेश सरकार का दो साल कार्यकाल पूरा होने के जश्न की तैयारियां शुरू, चमकाया जा रहा बिलासपुर शहर

HP News : प्रदेश सरकार का दो साल कार्यकाल पूरा होने के जश्न की तैयारियां शुरू, चमकाया जा रहा बिलासपुर शहर

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दो साल का जश्न मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारी तक शहर को चमकाने में लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर शहर की सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों और चौक – चौराहों को साफ किया जा रहा है। आगामी 11 दिसंबर को प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर भव्य समारोह आयोजित कर रही है। इसके लिए बिलासपुर के लुहनू मैदान में तैयारियों को लेकर जिला उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बहरहाल, लुहनू मैदान सर्कल मार्ग की साफ सफाई शुरू कर दिया गया है। समारोह के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.