दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पता साहब के बद्रीपुर के रिहायशी क्षेत्र में घूमता हुआ दिखा। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक बीती रात बद्रीपुर में तेंदुए की चहलकदमी एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जहाँ रात के समय तेंदुआ घनी आबादी वाले क्षेत्र में देखा गया। इसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर भी वायरल हो रहा है। उधर, लोगों में घर से बाहर आने जाने के लिए डर का माहौल बना हुआ है। लोग रात के समय कामकाज से वापस घर लौटते हैं। ऐसे में तेंदुए की इलाके में मौजूदगी से दहशत फैली हुई है। क्षेत्रवासियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से गुहार लगाई है। डीएफओ अश्वर्या राज ने बताया कि रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखा गया है। लिहाजा, लोगों को कहा गया है कि वो रात को अकेले घर से बाहर न निकलें।
आतंक : पांवटा साहिब में तेंदुए का आतंक, वन विभाग ने जनता को सावधान रहने की अपील की
