Home राजनीति HP News : प्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के जश्न में शामिल होंगे राहुल, प्रियंका और खड़गे

HP News : प्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के जश्न में शामिल होंगे राहुल, प्रियंका और खड़गे

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। इसके मद्देनज़र निमंत्रण देने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शीघ्र दिल्ली प्रस्थान करेंगे। बता दें कि आगामी 11 दिसंबर को बिलासपुर में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में चल रहीं कल्याणकारी योजनाओं की सभी विभाग जानकारियां भी दी जाएंगी। इसके अलावा जिन योजनाओं को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दूसरे साल में शुरू किया गया है, उनके प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेशभर में दिसंबर माह के पहले सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जाएगा। शेष तीन वर्षों में सरकार की क्या प्राथमिकताएं होंगी, इसका खुलासा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बिलासपुर में 11 दिसंबर को जनसभा के दौरान करेंंगे। इस समारोह में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.