Home राज्य Weather Update : हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम, उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का अनुमान

Weather Update : हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम, उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का अनुमान

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश में तापमान तेजी से गिरावट आ रही है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से बहुत नीचे चला गया है। जानकारी के मुताबिक 148 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना हैं, जिससे कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग शिमला के मुताबिक 15 और 16 नवम्बर को मध्यवर्ती और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान हैं। बीती रात भी प्रदेश की उच्च पर्वत श्रृंखलाओं पर हल्की बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में बीती रात पारा माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस था। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में -0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं, प्रदेश के 22 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकार्ड हुआ है। ताबो के बाद लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री, केलांग में 0.4 डिग्री, कल्पा में 1.5 डिग्री, समधो में 1.4 डिग्री, मनाली में 5.2 डिग्री, सियोबाग में 5.3 डिग्री, नारकंडा में 5.2 डिग्री, रिकांगपिओ में 4.9 डिग्री, भुंतर में 5.5 डिग्री, बजुआरा में 5.7 डिग्री, सोलन में 7.5 डिग्री, कुफरी में 7.9 डिग्री, भरमौर में 7.8 डिग्री, सैंज में 7.7 डिग्री, मशोबरा में 8.6 डिग्री, सुंदरनगर में 7.7 डिग्री, पालमपुर में 8.5 डिग्री, हमीरपुर व कांगड़ा में 9.6 डिग्री, मंडी में 9.3 डिग्री, चम्बा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शिमला में 10.6 डिग्री, धर्मशाला में 11.5 डिग्री, ऊना में 11.2 डिग्री, नाहन में 13.1 डिग्री, बिलासपुर में 12.4 डिग्री और जुब्बड़हट्टी में 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.