दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अनुबंध आधार पर नियुक्त वन रक्षकों को अब पे फिक्सेशन स्केल 2022 का लाभ मिलेगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायलय ने आदेश जारी कर दिए हैं। वर्ष 2022 से पहले अनुबंध आधार पर नियुक्त किये गए वन रक्षकों के पक्ष में कोर्ट ने ये फैसला दिया है। बहरहाल, वन रक्षकों को ये लाभ वर्ष 2020 से दिया जाएगा। अदालत ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ से वंचित नहीं रख सकती। लिहाजा, हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए आदेश पारित किये कि वर्ष 2021 से पहले अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को वेतनमान का लाभ दिया जाये। फिलहाल केवल धर्मशाला वृत्त को ये लाभ दिया जा रहा था, लेकिन अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद 2022 से पहले नियुक्ति पा चुके वन रक्षकों को ये लाभ शीघ्र मिलेगा।
HP News : अनुबंध आधार पर नियुक्त वन रक्षकों को मिलेगा 2022 का वेतनमान, 2020 से मिलेगा लाभ
15
