Home राज्य छठ पूजा : कालाअंब में छठ पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मारकण्डा नदी में दिखा हर की पौड़ी जैसा माहौल

छठ पूजा : कालाअंब में छठ पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मारकण्डा नदी में दिखा हर की पौड़ी जैसा माहौल

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴DJN, Himachal Pradesh News
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मारकण्डा नदी में वीरवार को छठ पर्व के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ा। लोगों ने छठ पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। वीरवार शाम 4:00 बजे से ही मारकण्डा नदी के तट पर हजारों लोगों ने पूजा अर्चना शुरू की। केले और ईख के पेड़ स्थापित कर लोगों ने सूर्यदेव और षष्ठी माता की पूजा की और सूर्यास्त से पहले सूर्यदेव को अर्घ्य देकर संतान की सुख शांति व लंबी आयु की कामना की। कालाअंब क्षेत्र में रह रहे हजारों पूर्वांचली परिवारों ने छठ पर्व के उपलक्ष्य में मारकण्डा नदी के तट पर सामूहिक रूप से छठ पर्व मनाया। लोगों में निर्मला देवी, सावित्री, माया, सुनीता, रीना, प्रकाश, अनिल, अंकित और राधेश्याम ने बताया कि छठ पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और बंगाल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कालाअंब में भी पूर्वांचल के हजारों लोग रहते हैं जो सामूहिक रूप से इस त्यौहार को मनाते हैं। उन्होंने बताया कि ये त्यौहार भी दीपावली की तरह ही मनाया जाता है। इसमें सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन माताएं अपनी संतानों के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। ये पर्व संतान की आरोग्यता और आयु वृद्धि के लिए मनाया जाता है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.