Home राज्य छठ पूजा विशेष : कल मनाया जाएगा छठ पूजा पर्व, 👉 ये है इस पर्व की विशेषता

छठ पूजा विशेष : कल मनाया जाएगा छठ पूजा पर्व, 👉 ये है इस पर्व की विशेषता

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴DJN, Himachal Pradesh News
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में छठ पर्व कल यानी वीरवार को मनाया जाएगा। छठ पर्व का बहुत महत्व है। हालांकि, छठ पर्व उत्तर भारत में कम और पूर्व भारत में अधिक मनाया जाता है। जानकारी के मुताबिक छठ पर्व पर महिलाएं संतान के कष्ट निवारण और आरोग्यता के लिए उपवास रखती हैं, जो 36 घंटे की अवधि तक जारी रहता है। इस दिन भगवान सूर्य और षष्ठी माता की पूजा अर्चना की जाती है। सुबह सूर्योदय के समय और शाम को सूर्यास्त से पहले किसी नदी या तालाब के किनारे पूजा अर्चना करने का विधान है। इस बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित शिवनाथ शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास में सूर्य अपनी नीच राशि में होता है। लिहाजा, षष्ठी तिथि को सूर्य देव की विशेष उपासना की जाती है। उन्होंने बताया कि सूर्यदेव को आरोग्यता का स्वामी माना जाता है, इसलिए सूर्य देव की उपासना की जाती है ताकि संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का संबंध आयु से होता है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व पर उपवास, सूर्य भगवान और षष्ठी माता की पूजा करने से संतान प्राप्ति और उसकी आयु रक्षा दोनों हो जाती हैं। बहरहाल, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मारकण्डा नदी के पवन तट पर छठ पूजा पर्व वीरवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये पर्व सूर्योदय के साथ ही प्रारंभ हो जाएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.