Home राज्यहरियाणाअम्बाला HR News : नारायणगढ़ व दो अन्य खरीद केंद्रों में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा हुई धान की खरीद : अखिलेश शर्मा

HR News : नारायणगढ़ व दो अन्य खरीद केंद्रों में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा हुई धान की खरीद : अखिलेश शर्मा

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴DJN, Haryana News
नारायणगढ़ (अंबाला)। अनाज मंडी नारायणगढ़, धान खरीद केन्द्र भरेड़ी और बेरखेड़ी में गत दिवस तक 8,29,143 क्विंटल धान की आमद हो चुकी है। जिसमें से 8,21,674 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इस बारे में जानकारी देते हुए मार्किट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि धान के उठान में भी अब तेजी आई है। उन्होंने बताया कि 6,67,676 क्विंटल धान का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि गत दिवस 4 नवम्बर को 12,775 क्विंटल धान की आमद हुई और 24,518 क्विंटल धान का उठान हुआ। मंडी में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा धान की खरीद की जा रही है। मंडी में बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि धान में 17 प्रतिशत नमी तक खरीद की जा रही है। मण्डी में ग्रेड ए/पैड़ी कॉमन धान आता है, जोकि एमएसपी 2,320 रूपये प्रति क्विंटल पर खरीद की जा रही है। मार्किट कमेटी के सुपरवाइजर जसबीर कुमार ने बताया कि अनाज मंडी में 81 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 – 24 में 7,26,479 क्विंटल धान की खरीद की गई थी। जबकि वर्ष 2024 – 25 में गत दिवस तक 8,21,674 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.