Advertisement

HP News : ऊना कोर्ट परिसर से चंडीगढ़ पुलिस को चकमा देकर कैदी हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

🔴DJN, Himachal Pradesh News
ऊना। ऊना कोर्ट में लाया गया एक कैदी चंडीगढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक कैदी को चंडीगढ़ पुलिस एनडीपीएस के एक मामले में ऊना की अदालत में पेशी के लिए लेकर आई थी। इसी बीच उक्त कैदी पुलिस को चकमा देकर बाइक पर फरार होने में सफल हो गया। इस घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने ऊना पुलिस से संपर्क साधा और कैदी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। फिलहाल उक्त कैदी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी की हुई है।