Home शिक्षा HP News : एसडीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ का औचक निरीक्षण, शिक्षा के स्तर में सुधार के दिए निर्देश

HP News : एसडीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ का औचक निरीक्षण, शिक्षा के स्तर में सुधार के दिए निर्देश

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴DJN, Himachal Pradesh News
राजगढ़ (सिरमौर)। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ का आज उप मंडल दंडाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और पाया कि विद्यालय में शिक्षा के स्तर में सुधारात्मक कार्य की आवश्यकता है। उन्होंने अध्यापकों को इस दिशा में समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। उप मंडल दंडाधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय में शिक्षा का स्तर कम दिखाई दिया। लिहाजा अध्यापकों को बच्चों की पढ़ने, लिखने और समझने की कला को विकसित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय का समय समय पर निरीक्षण कर शिक्षा के स्तर का आकलन किया जाएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.