Home राज्यहिमाचल प्रदेशकांगड़ा HP News : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया देहरा में एसपी और मुख्यमंत्री कार्यालय का शुभारंभ, सुनी जन समस्याएं

HP News : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया देहरा में एसपी और मुख्यमंत्री कार्यालय का शुभारंभ, सुनी जन समस्याएं

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴DJN, Himachal Pradesh News
कांगड़ा। जिला कांगड़ा के देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर और ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न भी मौजूद रहे। शुभारंभ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को समस्याओं को भी सुना। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि उन्होंने देहरा की जनता से किए गए वादों को पूरा किया है। देहरा में एसपी और मुख्यमंत्री कार्यालय के अलावा अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण, जलशक्ति और विद्युत विभाग के कार्यालय भी खोल दिए गए हैं। इनसे देहरा की जनता को लाभ मिलेगा। पहले जिला के नूरपुर और धर्मशाला में ही ये कार्यालय थे। उन्होंने कहा कि देहरा को पर्यटन की दृष्टि से भी संवारा जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ की लागत से योजना शुरू की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम ज्वालामुखी संजीव कुमार, मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.