DJN, Himachal Pradesh News/Sirmaur
कालाअंब। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने दो उद्योगों में जाकर कर्मचारियों को आपदा से जुड़ी विभिन्न जानकारी, मॉक अभ्यास और तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के निरीक्षक नफीस खान के नेतृत्व में टीम ने आपदा प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों को समझाते हुए मॉक अभ्यास किया। इस दौरान दोनों उद्योगों के करीब 400 कामगारों को जागरूक और प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर उद्योग विभाग से राकेश कुमार, दोनों उद्योगों के महाप्रबंधक बिट्टू दहिया और बलबीर ठाकुर, अवतार सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
🟧HP News : कालाअंब में दिया आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों का प्रशिक्षण और जानकारी
12
