🟨DJN, Himachal Pradesh News/Sirmaur
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब – सुकेती संपर्क सड़क की दो दशकों से खस्ता हालत बनी हुई है। जिसके चलते लोगों को रोजाना परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। उक्त सड़क का एक किलोमीटर का शुरुआती भाग बहुत ही दयनीय स्थिति में है। सरकारें बदलती रहीं लेकिन सड़क की स्थिति ज्यों की त्यों बरकरार है। इस सड़क से एक दर्जन औद्योगिक इकाइयां जुड़ी हुई हैं, जिनसे लाखों रुपए का राजस्व सरकार को मिल रहा है। उद्योग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विकास बंसल, सुशील सैनी ने बताया कि कालाअंब – सुकेती संपर्क सड़क की खस्ता हालत होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसाती दिनों में सड़क पर मलबा आने से यातयात अवरुद्ध हो जाता है। सरकार और उच्च अधिकारियों को कई बार सड़क को सुधारने की गुहार लगाई गई लेकिन आश्वासन ही दिए गए। भू कटाव से सड़क कई जगह संकरी हो गई है। जहां दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि कालाअंब – सुकेती संपर्क सड़क का एक किलोमीटर का भू भाग लैंड स्लाइड जोन में आता है। इसका प्राक्कलन बनाकर भेजा गया है। सरकार की स्वीकृति और बजट मिलते ही इसको सुधारने का काम शुरू किया जाएगा।
🟨HP News : कालाअंब – सुकेती संपर्क सड़क की हालत खस्ता, हादसों का भय बरकरार
31
