🟧DJN, Himachal Pradesh News/Sirmaur
नाहन। जिला सिरमौर के उपमंडल ददाहू के तहत छोऊ भोगर में डाकघर की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने इसका शुभारंभ किया। बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र में डाकघर खोले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। इस दौरान हिमाचल परिमंडल निदेशक डाक सेवाएं बिशन सिंह भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान आम जनता की सुविधा के लिए डाक विभाग की ओर से डीसीडीपी और आधार कैंप भी लगाया गया। सोलन मंडल के अधीक्षक डाकघर संदीप धर्माणी ने बताया कि 1676 की जनसंख्या वाले छोऊ भोगर डाकघर से 9 गांव लाभान्वित होंगे। लंबे अरसे से चल रही जनता की यह मांग डाक विभाग ने पूरी कर दी है। इस मौके पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में डाकघर शाखा खोलने के लिए डाक विभाग का आभार व्यक्त किया। डाक विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि सभी डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं और नए खाते खोले जाने में सहयोग करें। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक डाक ईश्वर दास, निरीक्षक डाक प्रमोद कुमार सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
🟨HP News : उपमंडल ददाहू के गांव छोऊ भोगर में खुला डाकघर, 9 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
41
