🟩DJN, Himachal Pradesh News/Shimla
शिमला। प्रदेश सरकार ने पीजी कोर्स, एसआर या डीएम स्तर की पढ़ाई करने वाले चिकित्सकों को अध्ययन अवकाश (स्टडी लीव) के दायरे से बाहर रखने का अहम फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक पीजी कोर्स करने वाले चिकित्सकों को पढ़ाई के दौरान ऑन ड्यूटी माना जाएगा और उन्हें पूरा वेतन दिया जाएगा। इससे पूर्व मंत्रिमंडल के एक निर्णय में स्टडी लीव के दौरान 40 फीसदी वेतन दिए जाने का फैसला लिया गया था। इससे चिकित्सकों को आगे की पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पीजी कोर्स कर रहे चिकित्सा विद्यार्थियों को अब कोर्स के दौरान पूरा वेतन दिया जाएगा। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने पीजी पाठ्यक्रम वाले चिकित्सकों को पूर्ण वेतन दिए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश ने बताया कि प्रदेश सरकार के फैसले से चिकित्सकों की बड़ी समस्या का निवारण हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
🟩 HP News : स्टडी लीव के दौरान चिकित्सकों को मिलेगा पूरा वेतन, सरकार ने लिया अहम फैसला
39
