🟩DJN, Haryana News/Ambala.
शहजादपुर। शहजादपुर अनाज मंडी में 23 अक्तूबर तक 2 लाख 7 हजार 574 क्विंटल धान की खरीद की गई है। इसमें से 1,56,500 क्विंटल धान हैफड द्वारा और 51, 074 क्विंटल धान वेयर हाउस द्वारा खरीदा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मार्किट कमेटी शहजादपुर के सचिव राजीव चौपड़ा ने बताया कि मंडी में धान खरीद को लेकर सभी व्यवस्थाएं व्यापक स्तर पर की गई हैं। उन्होंने कहा कि धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है और धान के उठान में भी अब तेजी आई है। 87 हजार 815 क्विंटल धान हैफड द्वारा तथा वेयर हाउस द्वारा 23 हजार 701 क्विंटल धान का उठान किया गया है। उन्होंने बताया कि धान में 17 प्रतिशत नमी तक खरीद की जा रही है। मण्डी में ग्रेड ए/पैडी कॉमन धान आता है। इसकी एमएसपी 2320 रूपये प्रति क्विंटल पर खरीद की जा रही है।
🟩HR News : शहजादपुर अनाज मंडी में धान खरीद और उठान में तेजी, एमएसपी पर हो रही खरीद
41
