Advertisement

Haryana News : नारायणगढ़ अनाज मंडी में धान के उठान में आई तेजी, धान खरीद को लेकर किए गए हैं व्यापक प्रबंध

🔴📰DJN, Haryana News
नारायणगढ़ (अंबाला)। अनाज मंडी नारायणगढ़, धान खरीद केन्द्र भरेड़ी और बेरखेड़ी में गत दिवस तक 6,82,248 क्विंटल धान की आमद हो चुकी है। इसमें से 6,57,320 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मार्किट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि धान के उठान में अब तेजी आई है। 2,21,491 क्विंटल धान का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि गत दिवस मंगलवार को 18,673 क्विंटल धान की आमद हुई और 35,110 क्विंटल धान का उठान हुआ। मंडी में खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों के लिए बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था की गई है।