Home राज्य HP News : पीएमएजीवाई योजना के तहत सिरमौर के 15 गांव चयनित

HP News : पीएमएजीवाई योजना के तहत सिरमौर के 15 गांव चयनित

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN, Himachal Pradesh News
नाहन (सिरमौर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नाहन के सौजन्य से उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अर्न्तगत जिला स्तरीय पीएमएजीवाई अभिसरण की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा ने की। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अर्न्तगत ग्राम विकास योजना के लिए जिला सिरमौर के 15 गांवों का चयन किया गया है। इन सभी चयनित ग्रामों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं इस योजना के तहत उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि चयनित गांव के लिए केन्द्र सरकार की ओर से 21 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है, जिसमें से 20 लाख रूपये की राशि चयनित गांवों में अंतर पाटन घटक के लिए और एक लाख रूपये की राशि प्रशासनिक और अन्य खर्चों पर व्यय की जाती है। इसके अलावा अन्य विभागों की योजनाओं से भी चयनित गांव को लाभान्वित किया जाता है। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास योजना के लिए चयनित गांवों में विकास खंड संगड़ाह की छः ग्राम पंचायतें जिनमें रणफुआ जबड़ोग, चौकर, गेहल, संगड़ाह, नौहराधार और लाना चेता, शिलाई विकास खंड की हलाहं, लोजा मानल, क्यारी गुण्डाह और रास्त और पांवटा साहिब विकास खंड की डांडा, बढ़ाना, और भाटांवाली एवं तिलौरधार की माशु और टटियाणा ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर लगभग 6 करोड़ 18 लाख रूपये की राशि व्यय करने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी पंचायतों में पेयजल व स्वच्छता अधोसंरचना का विकास, ठोस व तरल अपशिष्ट निपटान की सुविधा, स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में शौचालयों का निर्माण और मुरम्मत, सभी मौसमों के लिए उपयुक्त सड़कों का निर्माण कार्य, सोलर लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाना, आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य किए जाएंगे। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड संगडाह के तहत ग्राम पंचायत चौकर, जामूकोटि, माईना घडेल और चाड़ना तथा विकास खण्ड नाहन के अर्न्तगत  ग्राम पंचायत थाना कसोगा से सोशल ऑडिट की आपतियों सम्बन्धी सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। जिस पर अध्यक्ष द्वारा संबन्धित विकास खंड के विकास खंड अधिकारी को शीघ्र इस पर कार्यवाही कर सूचना उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए अभिषेक मित्तल, डा. राजकुमार, उप निदेशक कृषि राजीव ठाकुर, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विवेक कुमार, जिला सूचना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार तथा अन्य विभागों के अधिकारियों सहित सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.