Home क्राइम H.P. News : जिला सिरमौर पुलिस ने दिल्ली से दबोचा उदघोषित अपराधी, चंडीगढ़ में भी कई मामले दर्ज

H.P. News : जिला सिरमौर पुलिस ने दिल्ली से दबोचा उदघोषित अपराधी, चंडीगढ़ में भी कई मामले दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN, Himachal Pradesh News
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस ने एक उदघोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पीओ सेल की टीम ने वर्ष 2016 से फरार अपराधी गुरविंदर सिंह, निवासी हेलोमाजरा, सेक्टर 31, चंडीगढ़ को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।उपरोक्त अपराधी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में धारा 419, 420, 354डी, 376, 201 आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था और एफटीएससी पोक्सो कोर्ट की ओर से उदघोषित अपराधी करार दिया गया था। गुरविंदर सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ में भी कई मामले दर्ज हैं। बहरहाल, गिरफ्तार शातिर अपराधी को न्यायलय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.