🔴📰 DJN, Himachal Pradesh News
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार ज्यादा टिकने वाली नहीं है। ये सरकार अपने ही बोझ तले दबकर गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जब भी विधानसभा चुनाव होंगे तो कांग्रेस प्रदेश चार से पांच सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। सांसद ने महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस की हार का दावा किया। इतना ही नहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद भी चुनाव हार जाएंगे। हरियाणा का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार आई है। अन्य राज्यों में भी कांग्रेस का हरियाणा जैसा हाल हो रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार के हालात भी किसी से छुपे नहीं हैं। हिमाचल के किसी भी कोने में चले जाएं सब जगह किसान,नौजवान, कारोबारी और कर्मचारी हर वर्ग निराश और हताश है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार रिवर्स गियर में चल रही है। केंद्र से मिल रही मदद के बिना सरकार एक पल भी नहीं चल सकती।
Himachal News : हिमाचल में कांग्रेस सरकार चल रही रिवर्स गियर में, सुक्खू के फैसलों से कई मंत्री भी हताश निराश : हर्ष महाजन
9
