Home राज्यहरियाणाअम्बाला Haryana News : कृषि विभाग की टीम ने फसल अवशेष न जलाने के प्रति किया किसानों को जागरूक

Haryana News : कृषि विभाग की टीम ने फसल अवशेष न जलाने के प्रति किया किसानों को जागरूक

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN, Haryana News
नारायणगढ़/शहजादपुर (अंबाला)। उपमंडल नारायणगढ़ के गांव छोटी बस्सी, बीबीपुर, कँजाला, सादिकपुर, लालपुर, भरेड़ी, कुराली, गनौली, अंबली, डेहर, नन्हेड़ा, रज्जुमाजरा और फिरोजपुर के किसानों को कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेषों को न जलाने के प्रति जागरूक किया गया। जानकारी के मुताबिक उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. नरेश के नेतृत्व में शुक्रवार को विषय विशेषज्ञों डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अमित वर्मा, खंड कृषि अधिकारी डॉ. कुलदीप की टीम ने उपरोक्त गांवों का दौरा किया और किसानों को फसल अवशेषों (पराली) न जलाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान टीम ने फसल अवशेष प्रबंधन की चल रही योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी। धान उत्पादक किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए हरियाणा सरकार 1000 रुपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि देगी। इसके लिए वो किसान पात्र होंगे जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर धान की फसल का पंजीकरण करवा रखा है। ये किसान 30 नवंबर तक इसके लिए agriharyana.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. नरेश ने बताया कि विभाग और प्रशासन की संयुक्त गठित टीमों के चलाए जा रहे अभियानों के बाद दो दिनों से पराली जलाने के मामलों में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि यदि कोई किसान खेतों में पराली जलाते हुए पाया गया तो निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के आदेशानुसार उस किसान के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा। साथ ही वो किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, जो कि अगले दो सीजन अपनी फसल को मंडी में नहीं बेच सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि पराली को न जलाकर सरकार की लाभकारी योजना के तहत पराली प्रबंधन को प्राथमिकता दें। इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी बल्कि मिट्टी की उपजाऊ गुणवत्ता भी बरकरार रहेगी। अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.