Home राजनीति Himachal/Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए जयराम ठाकुर, दी शुभकामनाएं और बधाई

Himachal/Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए जयराम ठाकुर, दी शुभकामनाएं और बधाई

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN, Himachal Pradesh/Haryana News
पंचकुला। हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने नायब सैनी को मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी पारी की शुरुआत करने पर शुभकामनाएं दीं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नायब सिंह सैनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा और एक पूर्ण विकसित राज्य के निर्माण की ओर बढ़ेगा। उन्होंने अन्य कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को भी शुभकामनाएं और बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा की जनता को नमन करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को जनादेश देकर पुनः सत्ता सौंपी है तो सबका साथ सबका विकास होकर ही रहेगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.