Advertisement

Haryana News : बरौली में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित, भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी रहे मुख्यातिथि

🔴📰DJN, Haryana News
नारायणगढ़ (अंबाला)। उपमंडल नारायणगढ़ के गांव बरौली में वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृत के विद्वान कवि महर्षि वाल्मीकि की अमर कृति रामायण एक प्रमुख धार्मिक ग्रन्थ है।

वाल्मीकि जयंती समारोह में उपस्थित डॉ. पवन सैनी व ग्रामीण

उनके इस महाकाव्य से संपूर्ण जगत को आनंदित जीवन जीने की कला का बोध होता है। महर्षि वाल्मीकि की इस पावन अमर कृति के नायक भगवान श्री राम हैं। उन्होंने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि की जयंती है और भाजपा हरियाणा में सरकार बना रही है। आज इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पंकज सैनी, राकेश बिंदल, मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण और वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे।