Home राज्य Himachal News : पांवटा साहिब में चल रहे यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या का उद्योगमंत्री ने किया शुभारंभ

Himachal News : पांवटा साहिब में चल रहे यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या का उद्योगमंत्री ने किया शुभारंभ

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN Himachal Pradesh News
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या में उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उद्योग मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर तीसरी सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। इस से पूर्व उन्होंने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया और विभिन्न विभागों की ओर से लगायी गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। कल-कल बहती यमुना नदी के किनारे बसा यह सुंदर शहर गुरु गोविंद सिंह के कारण देश-विदेश में प्रसिद्ध है। उत्तराखंड और हरियाणा के साथ सटे इस क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं में एक अदभुत विविधता और विभिन्न संस्कृतियों का समावेश देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि सदियों से धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहे पांवटा साहिब में यमुना शरद महोत्सव मनाने की परंपरा से यहां की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बल मिला है। ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों व त्यौहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परम्पराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने का मौका मिलता है।

उद्योगमंत्री पुस्तक का विमोचन करते हुए

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरन्तर आत्मनिर्भर प्रदेश की तरफ अग्रसर है। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील भी की। उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इसके अलावा उन्होंने वॉइस ऑफ सिरमौर 2024 के विजेता समीर को ट्रॉफी भेंट की। इस मौके पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा अश्विनी शर्मा, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम नसीमा बेगम, कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अवनीत सिंह लांबा, एसडीपीओ अदिति सिंह, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया भी उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.