Home राज्य Himachal News : हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में एनडीआरएफ ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन के प्रति छात्रों को किया जागरूक

Himachal News : हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में एनडीआरएफ ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन के प्रति छात्रों को किया जागरूक

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN Himachal Pradesh News
कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में आपदा प्रबंधन विषय पर जन- जागरूकता अभियान और मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। हिमालयन संस्थान के उपाध्यक्ष विकास बंसल ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के सहयोग से संस्थान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 24 सदस्यीय टीम ने आपदा प्रबंधन को लेकर जन- जागरूकता, चर्चा, विचार विमर्श एवं मॉक अभ्यास आयोजित किया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि टीम की ओर से हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब के लगभग 400 विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और तकनीकों के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया।उन्होंने बताया कि संस्थान के लगभग 50 शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक स्टाफ भी इस प्रशिक्षण कार्य में सक्रिय रूप से भागीदार रहे। इस अवसर पर तहसीलदार एवं कार्यकारी दंडाधिकारी, नाहन उपेंद्र चौहान, नोडल अधिकारी व ग्रामीण राजस्व अधिकारी छज्जू राम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.