Home राज्य Sirmaur : कालाअंब के एक दवा उद्योग में आग लगने से लाखों का नुकसान, एक कामगार घायल

Sirmaur : कालाअंब के एक दवा उद्योग में आग लगने से लाखों का नुकसान, एक कामगार घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN Himachal Pradesh News
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सुकेती रोड पर स्थित एक दवा उद्योग पिलकैप्स इंडिया में सुबह करीब 7:00 बजे अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। इस आगजनी में एक कामगार के झुलसने का भी मामला सामने आया है। कामगार की शिनाख्त मनदीप, निवासी डेरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला के रूप में हुई है। मनदीप को कालाअंब के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां से उसे करनाल हरियाणा के एक विशेष बर्निंग यूनिट अस्पताल में भेज दिया गया। बहरहाल, घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब अग्निशमन चौकी से अग्निशमन कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और लगभग पौने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान उक्त कंपनी में पर्लेजर मशीन, 3 एसी, 3 पैनल और 2500 फिट केबल जल कर राख हो गई। इस आगजनी में लगभग 30 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है, जबकि 6 करोड़ की संपत्ति को बचा लिया गया। कालाअंब अग्निशमन चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम को मौके पर भेजा गया। टीम में लीडिंग फायरमैन रमेश कुमार, फायरमैन विकास कुमार, होमगार्ड जवान सुखपाल और चालक प्रदीप शामिल रहे। इस आगजनी में लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ है, वहीं एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। शेष 6 करोड़ की संपत्ति को बचा लिया गया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.