Home राज्य Sirmaur : एनडीआरएफ बटालियन की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में किया आपदा प्रबंधन और मॉक ड्रिल का आयोजन

Sirmaur : एनडीआरएफ बटालियन की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में किया आपदा प्रबंधन और मॉक ड्रिल का आयोजन

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN Himachal Pradesh News
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 14वीं बटालियन, प्रतिक्रिया केंद्र नालागढ़ की टीम ने अपने क्षेत्रीय परिचय अभ्यास के दौरान मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में आपदा प्रबंधन विषय पर जन- जागरूकता अभियान और मॉक ड्रिल का आयोजन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य एसके तिवारी ने बताया कि जिला सिरमौर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार और उप निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में 24 सदस्यीय टीम ने आपदा प्रबंधन से संबंधित जन-जागरूकता, विचार विमर्श और मॉक ड्रिल आयोजित की।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की इस प्रशिक्षित टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के लगभग 510 विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और तकनीकों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा के साथ साथ प्रशिक्षण भी प्रदान किया। इस दौरान विद्यालय के लगभग 20 शैक्षिक और गैर शैक्षिक स्टाफ सदस्य भी इस प्रशिक्षण कार्य में सक्रिय रूप से भागीदार रहे।
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के उप- प्रधानाचार्य मनोज कुमार, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के स्कूल प्रभारी मदनलाल मेहरा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.