🔴📰DJN Himachal Pradesh News
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आज मंगलवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ 2024 सुरक्षित निर्माण अभ्यास के अवसर पर डी.डी.एम.ए. सिरमौर, होमगार्ड चतुर्थ बटालियन नाहन और अग्निशमन केंद्र पांवटा साहिब की संयुक्त टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
जिसमें लगभग 325 प्रतिभागियों को विभिन्न आपदाओं, जीवन रक्षक कौशल के बारे में जागरूक किया गया। होमगार्ड टीम का नेतृत्व प्लाटून कमांडर, राकेश कुमार ने किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर, हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रायोजित राज्य व्यापी जन जागरूकता अभियान स्मार्ट-2024 के अंतर्गत इस बहुमूल्य प्रशिक्षण – सह – जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए स्कूल की टीम और उनके पूरे स्टाफ और छात्रों को बधाई दी।
इस मौक़े पर स्कूल के सभी छात्र, शिक्षक व गैर-शैक्षिक स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Sirmaur : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन में मॉक ड्रिल और जागरूकता शिविर आयोजित
32
