Home राज्यहरियाणाअम्बाला Haryana News : धान की पराली जलाने पर देना होगा जुर्माना, अब तक 12500 रुपए जुर्माना वसूला गया : डॉ. नरेश कुमार

Haryana News : धान की पराली जलाने पर देना होगा जुर्माना, अब तक 12500 रुपए जुर्माना वसूला गया : डॉ. नरेश कुमार

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN Haryana News update
नारायणगढ़ (अंबाला)। नारायणगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धान की कटाई चल रही है। ऐसे में पराली को जलाए जाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इस संदर्भ में उप मंडल कृषि अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि नारायणगढ़ उप मंडल में फसल अवशेष जलाए जाने के 25 स्थानों के चिन्ह मिले हैं। इन स्थानों पर विभाग के अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के मुआयना करने पर पांच स्थानों पर आग के चिन्ह पाए गए। इस पर कार्रवाई के रूप में अब तक 12500 रुपए का जुर्माना किसानों से वसूला गया है। उन्होंने बताया कि पराली प्रबंधन करने पर 1000 रूपये प्रति एकड़ अनुदान राशि सरकार की ओर से किसानों को दी जाएगी। किसान पराली का प्रबंधन बेलर से गांठे बनवाकर कर सकते हैं। इससे मिट्टी की गुणवत्ता बरकरार रखी जा सकती है और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। डॉ. नरेश ने बताया कि नारायणगढ़ उप मंडल में अभी तक 250 जागरूकता शिविर गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मुनियादी भी करवाई जा रही है। इस बारे में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वो खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण रखें। लिहाजा, विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी स्थित पर नजर रखे हुए हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.