🔴DJN Himachal Pradesh News
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में चल रहे विशेष जागरूकता अभियान आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2024 के तहत मंगलवार को उप मंडल नाहन के त्रिलोकपुर, आईटीआई नाहन और उपमंडल शिलाई के बस अड्डा रोनहाट, शिलाई, सतौन और राजकीय महा विद्यालय कफोटा में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जहां गीत-संगीत से मनोरंजन किया, वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आने वाली आपदा के नुक्सान को कम करने, भूकंपरोधी मकान बनाने, भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ और आगजनी जैसी स्थिती में सुरक्षा उपायों और सावधानियों के प्रति जागरूक किया।कलाकारों ने बताया कि भूकंप आने की स्थिति में झुको, ढको और पकड़ो की रणनीति को अपनाना चाहिए। इसके अलावा हमें आपदा से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारियां एकत्रित करनी चाहिए और इन जानकारियों को अपने परिवार, बच्चों और बुजुर्गों के साथ सांझा करना चाहिए । कार्यक्रम में आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली, उप प्रधानाचार्य मोनिषा उपाध्याय सहित अन्य प्रशिक्षक, तहसीलदार नाहन उपेन्द्र कुमार, रजत कुमार, टिकेन्द्र अभिषेक, ग्राम पंचायत शिलाई के उप प्रधान कपिल शर्मा, ग्राम पंचायत रोनहाट के प्रधान जोगो चौहान, सचिव नीता राम पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Awarness : गीत और नाटक के माध्यम से आपदा के प्रति लोगों को किया जागरूक
37
