Home राज्य Sirmaur : सुरक्षित भवन निर्माण विषय पर डाइट नाहन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Sirmaur : सुरक्षित भवन निर्माण विषय पर डाइट नाहन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN Himachal Pradesh News
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा के निर्देशानुसार आज राज्य व्यापी जन जागरूकता अभियान समर्थ 2024 के 14वें संस्करण के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय सुरक्षित भवन निर्माण रहा। कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण, नगर एवं योजना विभाग, जिला परिषद, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद, खंड विकास कार्यालय नाहन और अन्य संबंधित विभागों के कनिष्ठ अभियंता, उपमंडलाधिकारी एवं समस्त तकनीकी स्टाफ ने भाग लिया। इस कार्यशाला में सुरक्षित भवन निर्माण संबंधी तकनीक व विभिन्न प्रकार की सुरक्षात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रभारी राजन कुमार शर्मा ने बताया कि भूकंप किसी की जान नहीं लेते बल्कि असुरक्षित और गैर-भूकंपरोधी भवन मनुष्यों की मौत के जिम्मेदार होते हैं। इस दौरान उन्होंने सिरमौर जिला की विभिन्न प्रकार की आपदाओं के संबंध में भी प्रतिभागियों से चर्चा की। विषय विशेषज्ञों में शामिल लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा ने सुरक्षित भवन निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सामग्री, तकनीक और डिजाइन के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डाइट नाहन के कनिष्ठ अभियंता तपेंद्र सिंह और अर्चना शर्मा ने प्रतिभागियों के साथ सुरक्षित भवन निर्माण के संबंध में सही स्थान और उचित मिट्टी की गुणवत्ता को जांचने के बाद ही भवनों का निर्माण किए जाने को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में भवन निर्माण करने से पहले किसी विषय विशेषज्ञ या अभियंता की सलाह लेना अति आवश्यक होता है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) एवं प्रधानाचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन हिमांशु भारद्वाज ने शिरकत की। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी प्रतिभागियों जानकारी दी कि इस वर्ष समर्थ – 2024 के अंतर्गत सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहा के विद्यार्थियों ने सुरक्षित भवन निर्माण मॉडल में प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.