Home राज्य जागरूकता : एनडीआरएफ की टीम सिरमौर के दौरे पर, आपदाओं से बचाव और सुरक्षित रहने के तरीकों को जनता से करेगी साझा

जागरूकता : एनडीआरएफ की टीम सिरमौर के दौरे पर, आपदाओं से बचाव और सुरक्षित रहने के तरीकों को जनता से करेगी साझा

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN Himachal Pradesh News
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में क्षेत्र परिचय अभ्यास के लिए 14वीं एनडीआरएफ बटालियन, नालागढ़ की टीम जिला सिरमौर के दौरे पर है। इस टीम का नेतृत्व बटालियन के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र नालागढ़ के निरीक्षक अजय कुमार और उप निरीक्षक अवतार सिंह कर रहे हैं। टीम 14 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक नाहन, पांवटा साहिब, कफ़ोटा, शिलाई और पच्छाद उप मंडलों के विद्यालयों, कॉलेजों, सामुदायिक केंद्रों, बस अड्डा, मेलों और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस दौरान टीम स्थानीय लोगों को आपदाओं से बचाव और सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी देगी। जिला उपायुक्त सुमित खिमटा ने सोमवार को एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा संकट मोचन बल की ओर से क्षेत्रीय परिचय अभ्यास के दौरान समुदाय जागरूकता कार्यक्रम, आपदा उपकरणों और विभिन्न प्रकार की आपदाओं के बारे में जनता को अवगत कराया जाएगा। जिला उपायुक्त ने उप मंडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को अपने अपने क्षेत्रों में घटित होने वाली सभी आपदों की जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि जनता को इसके प्रति शिक्षित और जागरूक किया जा सके। बैठक के दौरान एडीसी एलआर वर्मा, विवेक शर्मा, एसडीएम राजीव संख्यान, चेतन चौहान, राजन शर्मा, अरविंद चौहान भी मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.