🔴📰DJN Himachal Pradesh News
कालाअंब/नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चल रहे आश्विन मास शुक्ल पक्ष नवरात्रि मेले के 13वें दिन सोमवार को 6950 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।

माता बाला सुंदरी मंदिर में शीश नवाते श्रद्धालुगण
इस दौरान 16,94,980 रुपए का चढ़ावा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया। मंदिर न्यास अधिकारी एवं तहसीलदार उपेंद्र कुमार ने बताया कि मेले के 13वें दिन सोमवार को 6950 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मेला क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त चल रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की सुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
