🔴DJN Himachal News/Ritu Chopra
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज पांवटा साहिब में 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव सिरमौर जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अपना प्रमुख स्थान रखता है। पूरा साल क्षेत्रवासी इस आयोजन की प्रतीक्षा करते हैं। हम सबका सौभाग्य है कि पवित्र यमुना नदी पांवटा साहिब से होकर गुजरती है। भारत की सबसे पवित्र और प्राचीन नदियों में यमुना का स्मरण गंगा के साथ ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति के आदान प्रदान में मेलों का बहुत बड़ा योगदान है इनके माध्यम से जहां लोगों में मेल मिलाप होता है वहीं दूसरी ओर खरीद फिरोक्त के साथ भावी पीढ़ी को हमारी संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है।
उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में हमारी संस्कृति का विस्तार और संरक्षण होता है । इससे पूर्व उपायुक्त ने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया और विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर एसडीपीओ अदिति सिंह, जिला विकास अधिकारी अभिषेक मित्तल, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, नगर परिषद के पार्षदों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
यमुना शरद महोत्सव : पांवटा साहिब में यमुना शरद महोत्सव का डीसी सिरमौर ने किया शुभारंभ, तीन दिन चलेगा ये महोत्सव
14
