Home राज्य नवरात्रि महोत्सव : त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी मंदिर में अष्टमी तक पहुंचे 1,40,150 श्रद्धालु

नवरात्रि महोत्सव : त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी मंदिर में अष्टमी तक पहुंचे 1,40,150 श्रद्धालु

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN Sirmaur News
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्ति स्थल माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्रि मेले में अष्टमी/नवमी तिथि शुक्रवार को 8900 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। अब तक कुल 1,140,50 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस दौरान प्रथम नवरात्रि से दुर्गा नवमी तक कुल 1,12,40,730 रुपए नगदी, 86 ग्राम 550 मिलीग्राम सोना और 13,149 ग्राम चांदी का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने चढ़ाया। अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन होने के कारण सुबह के समय अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने भी त्रिलोकपुर मंदिर पहुंचकर कन्यापूजन और हवन किया।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कन्याओं को भोजन कराते हुए

इस दौरान मंदिर न्यास अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। मंदिर के कपाट मध्य रात्रि को ही खोल दिए गए थे। पुश्तैनी भगत परिवार के सदस्यों ने मुख्य आरती की रस्म पूरी की। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शनों के लिए प्रवेश कराया गया। मंदिर न्यास अधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी एवं नवमी को 8900 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कन्यापूजन और अन्य मांगलिक कार्य हवन, मन्नत उतरना भी किए।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.