🔴📰DJN Haryana News
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य को जल्द तीन और नए राष्ट्रीय उच्च मार्ग (National Highway) मिलेंगे। इनका निर्माण भारतमाला परियोजना के अंतर्गत किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाड़ी और अंबाला से दिल्ली के बीच नैशनल हाईवे बनेंगे। केंद्र सरकार ने इन तीनों राष्ट्रीय उच्च मार्गों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे अब जीटी रोड पर यातायात कम हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से दिल्ली अब मात्र 2:30 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना नदी के किनारे बनने वाले इस फोरलेन हाईवे से चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की दूरी 2 घंटे कम हो जाएगी। साथ ही जीटी रोड पर यातायात का दवाब भी कम हो जाएगा।
Haryana : हरियाणा में बनेंगे 3 नए राष्ट्रीय उच्च मार्ग, चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच कम होगी दूरी
