Home क्लासिफाइड बड़ी खबर : सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन ने दुनिया को कहा टाटा, 86 वर्ष की उम्र में ली विदाई

बड़ी खबर : सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन ने दुनिया को कहा टाटा, 86 वर्ष की उम्र में ली विदाई

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴DJN बड़ी खबर/रत्न टाटा
ऋतु त्रिपाठी
दिल्ली। भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार शाम को निधन हो गया। उन्होने 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि बुधवार की शाम उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई थी, जिसके थोड़े समय बाद ही उनका देहांत हो गया। रतन टाटा का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। देश उन्हें कभी भूल नहीं पाएगा। टाटा ग्रुप को ऊंचाइयों तक ले जाने में रतन टाटा की सबसे बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने देश और आम लोगों के लिए कई ऐसे काम किए, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। रतन टाटा एक दरियादिल इंसान थे। बुरे समय में देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
रतन टाटा के पार्थिव शरीर के लिए पोर्टेबल कोल्ड स्टोरेज शवगृह की व्यवस्था की गई है। आज शाम 4:00 बजे तक नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। आज दिन में कई उद्योगपति, व्यवसाई, अभिनेता, राजनेता उनके दर्शन के लिए जा सकते हैं। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को कोलाबा स्तिथ उनके घर ले जाया गया है। अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्शिव शरीर को वर्ली शमशान घाट ले जाया जाएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.