Home राजनीति Sirmaur : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाहन में भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन, प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा

Sirmaur : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाहन में भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन, प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN Sirmaur News
नाहन (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को जिला मुख्यालय नाहन में करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित भाजपा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि नाहन को नया भाजपा कार्यालय मिला है, जो देश का 563वां कार्यालय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में विपक्ष में बैठी कांग्रेस चुनावी राज्यों में रोजगार के बड़े बड़े दावे कर रही है, जबकि पार्टी खुद बेरोजगार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिना भेदभाव के प्रदेश सरकार को हर संभव राहत पहुंचा रहे हैं। हाल ही में बाढ़ से राहत के लिए पीएम मोदी ने प्रदेश सरकार को 378 करोड़ की मदद भेजी है। इसके अलावा प्रदेश में कई केंद्रीय योजनाओं पर काम हो रहा है। नड्डा ने कहा कि केंद्र से हर माह मिलने वाली वित्तीय सहायता से हिमाचल सरकार कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन का भुगतान कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू बंद कमरे में केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हैं और प्रदेश पहुंचते ही बोलते हैं केंद्र से कुछ नहीं मिला।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने उठाया मेडिकल कॉलेज का मुद्दा 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण का मुद्दा जेपी नड्डा के समक्ष उठाया। इस पर नड्डा ने कहा कि इसके निर्माण के लिए 265 करोड़ रुपए तो केंद्र से लिए जा चुके हैं, लेकिन बेईमानों ने अपना एक भी रुपया इसके कार्य में नहीं लगाया। इसी वजह से इस मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में हिमाचल प्रदेश 10 वर्ष पीछे चला गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष सौदान सिंह, जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप, सुखराम चौधरी, विनय गुप्ता, मनीष चौहान, श्रीकांत शर्मा भी उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.