Home राज्य Himachal News : पुलिस विभाग में स्पेशल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू, जल्द भरे जाएंगे पुरुष कांस्टेबल के 708 और महिला कांस्टेबल के 380 पद

Himachal News : पुलिस विभाग में स्पेशल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू, जल्द भरे जाएंगे पुरुष कांस्टेबल के 708 और महिला कांस्टेबल के 380 पद

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴📰DJN Himachal Pradesh News/Jobs
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से गुरुवार को भर्ती से संबंधित विज्ञापन सूचना जारी कर दी गई है। आयोग ने इन पदों पर भर्ती के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आवेदक इस वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर 31 अक्तूबर रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में स्पेशल ड्यूटी के लिए कांस्टेबल (पुरुष) 708 और महिला कांस्टेबल के 380 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवार को बैंड लेवल-3 वेतनमान (20200 – 64000 रुपये) दिया जाएगा। लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें सीधे खारिज कर दिया जाएगा। आयोग के सचिव देविंद्र कुमार रतन ने कहा कि कांस्टेबल पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं, पात्रता शर्तें और परीक्षा शुल्क की विस्तृत जानकारी विज्ञापन में दी गई है। इसके अलावा ऑनलाइन भर्ती आवेदन भरने के निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि पुरुष कांस्टेबल के अनारक्षित 208, अनारक्षित (हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड) 19, अनारक्षित (होमगार्ड) 54, एससी (UR)101, एससी (स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड)16, एससी बीपीएल 24, एससी होमगार्ड 27, एसटी (UR) 20, एसटी (बीपीएल) 8, एसटी (होमगार्ड) 4, एसटी (पूर्व एसएम के वार्ड)1, ओबीसी (UR) 81, ओबीसी ( स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड)14, ओबीसी (बीपीएल) 25, ओबीसी ( होमगार्ड) 22, ईडब्ल्यूएस 68 और ईडब्ल्यूएस (होमगार्ड) के 13 पद भरे जाएंगे। इसी तरह महिला कांस्टेबल के लिए अनारक्षित 104, अनारक्षित (स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड) 9, अनारक्षित (भूतपूर्व सैनिक का वार्ड) 31, अनारक्षित (गृह रक्षक) 24, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) 46, स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड 05, अनुसूचित जाति (बीपीएल)10, भूतपूर्व सैनिक का वार्ड 11, अनुसूचित जाति (अनारक्षित)13, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित)13, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) 3, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) 4, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) 38 ,अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतंत्रता सेनानियों का वार्ड 5, ओबीसी (बीपीएल) 11, ओबीसी (पूर्व सैनिक का वार्ड)7, ओबीसी (होमगार्ड) 11, ईडब्ल्यूएस 32 और ईडब्ल्यूएस (होमगार्ड) के तीन पद भरे जाएंगे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.