Home राज्य Sirmaur : जिला उपायुक्त ने की गांधी जयंती समारोह की अध्यक्षता, बांटे गए फल और कंबल

Sirmaur : जिला उपायुक्त ने की गांधी जयंती समारोह की अध्यक्षता, बांटे गए फल और कंबल

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴DJN Sirmaur News
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन के प्रांगन में गांधी जयंती समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने की। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक थे। महात्मा गांधी की शिक्षाएं हमारे पथ को अलौकित करती रहती हैं। महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

जिला उपायुक्त बच्चों को संबोधित करते हुए

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने न केवल जीवन भर अहिंसा के लिए संघर्ष किया बल्कि उन्होंने स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों के लिए भी कार्य किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अस्पृश्यता, सामाजिक भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई भी लड़ी। महात्मा गांधी संपूर्ण विश्व समुदाय के लिए वरदान स्वरुप है जिनके आदर्शों और जीवन मूल्यों ने पूरी दुनिया को एक नई दिशा दी है। इसी सत्य और अहिंसा की शिक्षा ने गांधी जी को महामानव का दर्जा दिया। आज की तेजी से बदलती और प्रतिस्पर्धी दुनिया में आत्मविश्वास और संयम की बहुत आवश्यकता है।
उपायुक्त ने सभी नागरिकों विशेष रूप से युवाओं और बच्चों से आग्रह किया कि वह गांधी जी के बारे में अधिक से अधिक जानें और उनके आदर्शों को आत्मसार करें। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों और कर्मचारियों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। उपायुक्त सिरमौर ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जोकि दिल्ली गेट, हिंदू आश्रम, बड़ा चौक, गुन्नूधाट, मालरोड और चौगान होती हुई रावमापा (छात्र) में सम्पन्न हुई। जिला उपायुक्त ने मेडिकल कॉलेज नाहन में जाकर मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें फल वितरित किए। मेडिकल कॉलेज परिसर में कुष्ठ रोगियों को भी फल और कम्बल वितरित किए गए। इस दौरान सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, पुलिस विभाग से एसएचओ वृज लाल, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के प्रधानाचार्य राज कुमार, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.