Home क्लासिफाइड Himachal News : हिमाचल प्रदेश स्कॉच अवार्ड – 2024 से सम्मानित, डीजी संजीव रंजन ओझा ने प्राप्त किया अवार्ड

Himachal News : हिमाचल प्रदेश स्कॉच अवार्ड – 2024 से सम्मानित, डीजी संजीव रंजन ओझा ने प्राप्त किया अवार्ड

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴DJN Himachal News
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पुलिस और सुरक्षा वर्ग में जेल प्रणाली में प्रौद्योगिकी द्वारा पुनर्वास का आधुनिकीकरण परियोजना के लिए स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली की ओर से स्कॉच अवार्ड दिया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2024 (भारत के ईमानदार स्वतंत्र सम्मान) के अंतर्गत विभाग को रजत पदक दिया गया है। डीजी संजीव रंजन ओझा ने यह अवार्ड विभाग की सुधारात्मक एवं सुरक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से उन्नत करने के लिए प्राप्त किया।
आदर्श केन्द्रीय कारागार नाहन के उप अधीक्षक विनोद चंबियाल ने बताया कि यह अवार्ड उन परियोजनाओं और संस्थानों को सम्मानित करता है जो भारत को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं। स्काॅच अवार्ड एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय परियोजनाओं को मान्यता देता है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य कारागार प्रबंधन को आधुनिक बनाना, बंदियों के पुनर्वास में सुधार करना और सुधारात्मक सुविधाओं के भीतर उनकी सुरक्षा और सुविधा में वृद्धि करना है। इस पहल के तहत ई-पेशी, ई-संजीवनी, ई-मुलाकात (जेल वार्ता), निदान प्रयोगशाला और उन्नत सुरक्षा प्रणाली जैसी तकनीकों का उपयोग करके कारागार संचालन को सुगम बनाया गया है। यह तकनीकी पहल न केवल बंदियों के कल्याण, पुनर्वास और सुरक्षा को बढ़ाती है, बल्कि प्रदेश की सुधार प्रणाली की दक्षता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता में भी योगदान करती है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वार्डर के 91 पदों की लिए सीधी भर्ती की गयी, जिसमें चयनित 71 वार्डर (59 पुरूष एवं 12 महिला) को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह, कांगड़ा में 04 माह के प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया है। प्रशिक्षण पूरा करने पर उनकों प्रदेश की विभिन्न कारागारों में तैनात कर दिया जाएगा। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों हेतू भी 07 पूर्व सैनिकों को वार्डर पद के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश की विभिन्न कारागारों में बंदियों द्वारा निर्मित जेल उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए विभाग को महा-एग्रो-मार्ट का अनुमोदन मिल गया है। शीघ्र ही ये उत्पाद ऑनलाइन खरीद के लिए महा-एग्रो-मार्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.