Home क्राइम Sirmaur : नाहन में एक 24 वर्षीय युवक की रहस्यमई परिस्थितियों में मौत, पुलिस मामले की गहनता से कर रही जांच

Sirmaur : नाहन में एक 24 वर्षीय युवक की रहस्यमई परिस्थितियों में मौत, पुलिस मामले की गहनता से कर रही जांच

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴 DJN//Sirmaur News
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में संगड़ाह के एक 24 वर्षीय युवक की रहस्यमई मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक मृतक रानी का बाग क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था और मोगीनंद स्थित कोणार्क इंडस्ट्री में काम कर रहा था। दो दिन से वह काम पर नहीं आ रहा था तो उसके साथियों को उसकी चिंता हुई। उसके साथी नाहन स्थित उसके कमरे पर पहुंचे और आवाज लगाई लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। तो उसके साथियों ने मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक की मौजूदगी में साथियों ने खिड़की की जाली तोड़कर अंदर देखा तो युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया। मृतक की शिनाख्त चंद्र मोहन निवासी संगड़ाह के तौर पर हुई है। मृतक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.