Home राजनीति Himachal News : मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत केंद्र सरकार के एक प्रोजेक्ट की खिलाफत में उतरी, 👉 जानें क्या है मामला

Himachal News : मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत केंद्र सरकार के एक प्रोजेक्ट की खिलाफत में उतरी, 👉 जानें क्या है मामला

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴DJN Himachal News
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत अब केंद्र सरकार के एक प्रोजेक्ट के विरोध में उतर आई हैं। 6 माह पूर्व हिमाचल के कुल्लू में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खराहल घाटी में बिजली महादेव रोपवे का ऐलान किया था। जिसकी लागत 272 करोड़ रुपए आयेगी, लेकिन अब कंगना रनौत ने इसको लेकर विरोध जताया है।
बता दें कि बिजली महादेव के लिए रोपवे को लेकर वहां के स्थानीय लोग लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार सड़कों पर उतर कर विरोध प्रर्दशन किया है। उनका कहना है कि रोपवे बनने से देवता खुश नहीं हैं। रोपवे बनने से उनके रोजगार बुरी तरह प्रभावित होंगे। इसके साथ पर्यावरण को भी नुकसान होगा। इस रोपवे के चलते कई पेड़ों को काटा जाएगा। कंगना रनौत ने कहा कि मैंने इस प्रोजेक्ट के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। उन्हें इस मामले की जानकारी दी है। अगर हमारे देवता नहीं चाहते हैं तो ये प्रोजेक्ट बंद होना चाहिए। मैं फिर से नितिन गडकरी से मिलूंगी। हमारे लिए हमारे देवता का आदेश आधुनिकीकरण से ज्यादा जरूरी है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.