Home राज्य Sirmaur : सिरमौर में बीते कल बारिश से हुए नुकसान का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ बिंदल ने लिया जायजा, मुख्यमंत्री को मुआवजे के लिए लिखा पत्र

Sirmaur : सिरमौर में बीते कल बारिश से हुए नुकसान का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ बिंदल ने लिया जायजा, मुख्यमंत्री को मुआवजे के लिए लिखा पत्र

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴DJN Sirmaur News
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में बीते कल हुई बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पड़दूनी क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और गांव में हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिख कर मुआवजा देने की मांग की। बिंदल ने कहा कि कांसर के जंगल में बादल फटने से भारी मात्रा में पानी के साथ बड़े बड़े पत्थर और पेड़ बहकर आए, जिससे ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने घरों की छत पर जाकर जान बचाई। 500 एकड़ भूमि पर खड़ी धान की फसल भी बर्बाद हो गई है। खैरी गांव की 1000 बीघा भूमि में खड़ी धान की फसल तबाह हो गई है। भारा पुर गांव में भी जमीनों का भारी कटाव हुआ है। उन्होंने सरकार से लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.