🔴DJN Himachal Pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर होंगे। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। राजीव शकधर दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं, जो हिमाचल हाईकोर्ट के 29वें चीफ जस्टिस बनाए जा रहे हैं।
राजीव शकधर जल्द ही हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का पदभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कुल 12 जज होंगे। इनमें मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य वरिष्ठ जज शामिल हैं।
राजीव शकधर की नियुक्ति के साथ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायिक सेवाओं को मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव और ज्ञान से हिमाचल प्रदेश के न्यायिक क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद की जा रही है।
Himachal News : राजीव शकधर होंगे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए चीफ जस्टिस, अधिसूचना जारी
3
