Home राज्यदिल्ली एनसीआर राजनीति : आतिशी ने शनिवार को संभाली दिल्ली की बागडोर, पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ

राजनीति : आतिशी ने शनिवार को संभाली दिल्ली की बागडोर, पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ

by Dainik Janvarta
0 comment

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार को आतिशी मार्लेना ने 17वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही आतिशी दिल्ली की बागडोर संभालने वाली सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री बनी हैं। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री भी हैं। इससे पूर्व शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान आप नेताओं सहित आतिशी के माता पिता भी शपथ समारोह में शामिल हुए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी समारोह में शामिल हुए। आतिशी के बाद पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुकेश अहलावत कैबिनेट में नया चेहरा हैं। इसके साथ ही दिल्ली की राजनीति का नया अध्याय आतिशी के नेतृत्व में शुरू हो गया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.