शिमला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को शिमला छुट्टी मनाने पहुंचे। उनके पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 
जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही शिमला के छराबड़ा में मौजूद हैं। राहुल गांधी अपने परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे हैं।
शिमला में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। 17 सितंबर को चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से सोनिया गांधी शिमला पहुंची थीं, जबकि प्रियंका गांधी 15 सितंबर को पहुंची थीं। शिमला से छराबड़ा 12 किलोमीटर की दूरी पर है, जहा प्रियंका गांधी वाड्रा का घर है।
Himachal News : राहुल गांधी छुट्टी मनाने शिमला पहुंचे, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
5
