DJN/पांवटा साहिब (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब के अधिशाषी अभियन्ता की गाड़ी के चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चालक की शिनाख्त 42 वर्षीय सेवा सिंह, निवासी गांव भूंगरनी, पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। 
जानकारी मिली है कि सेवा सिंह ने शनिवार सुबह बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद घर आकर ये खौफनाक कदम उठाया। बहरहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक तनाव इसकी वजह मानी जा रही है। मृतक की पत्नी दो माह से अपने मायके गई हुई है। लिहाजा, पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आगामी अन्वेषण जारी है।
Sirmaur : लोक निर्माण विभाग के चालक ने उठाया खौफनाक कदम, सदमे में परिजन
53
